डिलीवरी के एक महीने बाद अनुष्का ने शेयर की मिरर सेल्फी, न्यू मम्मी की फिटनेस ने खींचा सबका ध्यान

2/7/2021 1:13:30 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। कुछ दिन पहले ही अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की थी और नाम का भी खुलासा किया था। कपल ने अपनी लाडली का नाम वामिका रखा है। वहीं अब मां बनने के लगभग एक महीने बाद अनुष्का ने एक मिरर सेल्फी शेयर की है।

मां बनने के बाद अनुष्का ने अपनी इस तस्वीर को शेयर कर अपने फैंस को फिटनेस गोल्स दिए। न्यूमाॅम अनुष्का की फिटनेस सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। लुक की बात करें तो मिसेज कोहली ब्लैक-व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन वाला टाऍर और स्किनफिट जैंगिग में नजर रही हैं।  

अनुष्का की इस तस्वीर को देखकर मानना ही पड़ेगा कि, प्रेग्नेंसी के बाद वह बड़ी ही तेजी से अपना वजन घटा रही हैं। अनुष्का की ये तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने बताया कि इन दिनों वो कैसे कपड़े पहन रही हैं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'करेंट फेवरेट एक्सेसरी- बर्प क्लोद !'

हाल ही में विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वमिका की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में अनुष्का बेटी को हाथों में थामें दिख रही हैं। वहीं विराट अनुष्का के पास खड़े हैं। सामने आई तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बेटी का चेहरा फोटो में नजर नहीं आ रहा है। अनुष्का की इस तस्वीर पर के रिप्लाई में कोहली में लिखा था-'मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में।'

इससे पहले अनुष्का को पति विराट के साथ  डिलीवरी के 10 दिन बाद हाॅस्पिटल के बाहर देखा गया था। इस दौरान भी वह काफी फिट नजर आईं थीं। 

 


 

Content Writer

Smita Sharma