अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद किया पहला पोस्ट, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर व्यक्त की खुशी

1/20/2021 12:06:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बीती 11 जनवरी एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। हालांकि ये खुशखबरी सबसे पहले विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी थी। मां बनने को लेकर अब तक अनुष्का का कोई भी पोस्ट सामने नहीं आया था। लेकिन डिलिवरी के बाद अब एक्ट्रेस अब ऐक्टिव हुई हैं और उन्होंने ये पोस्ट किसी और के लिए नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर किया है। 

PunjabKesari


अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, टीम इंडिया, क्या जीत हासिल की है! आने वाले सालों में यह प्रेरणा देने वाली जीत है। 

PunjabKesari


वहीं विराट कोहली ने भी इस जीत पर सोशल मीडिया के जरिये अपनी खुशी व्यक्त की है। लेकिन विराट उस वक्त काफी ट्रोल हुए थे जब वो पैटर्निटी के कारण इस सीरीज के शुरू के मैच के बाद वह भारत वापस आ गए थे। लेकिन क्रिकेटर ने जवाब में कहा था कि यह जिंदगी का बहुत खास पल होता है। वह इस पल को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहते।

PunjabKesari


बता दें विराट और अनुष्का दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के चार साल बात कपल को क्यूट बेबी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिसे पाकर दोनों बेहद खुश हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है। हालाकिं उन्हें नन्हीं पर की तस्वीर सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News