मां बनने के बाद अनुष्का ने बनाया पति संग घूमने का प्लान,वीडियो में यूं ट्रैवल की प्लानिंग करता दिखा कपल

2/1/2021 10:04:29 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 11 जनवरी को एक बेटी की मां बनीं। मां बनने के बाद अनुष्का पति विराट कोहली के पेरेंटहुड को एंजाॅय कर रही हैं। बेटी के दुनिया में आने के बाद दोनों बेहद खुश हैं। अनुष्का पिछले दिनों बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार विराट कोहली के साथ घर से बाहर नजर आई थीं। उन तस्वीरों में अनुष्का की जबरदस्त फिटनेस देखने को मिल रही हैं।

इसी बीच अब लगता है कि दोनों का घूमने का मन बना लिया है। दरअसल ये दोनों एक टीवी कमर्शियल में नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुष्का और विराट को बेड पर लेटे हुए ट्रिप प्लान करते हुए देखा जा सकता है।

बेटी को जन्म देने के बाद से यह पहला मौका है, जब अनुष्का और विराट किसी एड में नजर आई हैं। एड में विराट और अनुष्का शर्मा बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और अपने ट्रैवल प्लान के बारे में बात कर रहे हैं।

इस दौरान जहां विराट कोहली क्रिकेट की रेड बॉल से खेलते दिख रहे हैं तो अनुष्का शर्मा मोबाइल फोन में बिजी हैं। अनुष्का विराट से कहती हैं कि हमें बंजी जम्पिंग करनी चाहिए, जबकि विराट कोहली कहते हैं कि बीच पर चिल करना अच्छा रहेगा।विराट के आलस को देख नुष्का कहती हैं मैं खुद ही चली जाऊंगी। इस पर विराट कहते हैं-मेरा एडवेंचर मुझे छोड़कर जाएगा? विराट की बात सुन अनुष्का कहती हैं कि ठीक है, बंजी जम्पिंग भी कर लेंगे और बीच पर चिल भी करेंगे। 

यह एड बीते सप्ताह ही रिलीज हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग अनुष्का शर्मा की ओर से बीते साल अगस्त में प्रेगनेंसी का ऐलान करने से भी पहले हुई थी। यह जोड़ी पहले भी कई एड साथ-साथ शूट कर चुकी है।
 

Smita Sharma