पति विराट के लाइव इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा बोली-''चलो, चलो...'', केविन पीटरसन ने दिया ऐसा रिएक्शन
4/3/2020 2:12:47 PM
मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट और दूसरे खेलों के इवेंट्स पर विराम लगा हुआ है। खिलाड़ी भी अपने घर में रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं इंडिया टीम के कैप्टन विराट कोहली भी इस दौरान पपत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आए दिन कपल अपनी मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है। वहीं हाल ही में अनुष्का का एखक कमेंट सोशल साइट पर काफी छाया हुआ है। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन इस दौरान इंस्टाग्राम लाइव चैट के जरिये क्रिकेटरों के इंटरव्यू कर रहे हैं। रोहित शर्मा के इंटरव्यू के बाद पीटरसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंटरव्यू लिया।
@patel_akash___ Chalo chaloo dinner time😂😂##viratkohli ##cricket ##cricketlover
♬ original sound _Akash__patel
इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान विराट कोहली ने कई बातें शेयर कीं। इस दौरान लाइव चैट के दौरान अनुष्का ने एक कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विराट और केविकी लाइव चैट पर अनुष्का ने कमेंट करते हुए लिखा- चलो... चलो... डिनर टाइम। चैट पर अनुष्का का कमेंट आना काफी सरप्राइजिंग था। जिसको पीटरसन ने पढ़ लिया और कहा, पीछे से आपकी पत्नी चलो, चलो डिनर टाइम कह रही हैं तो मैं आपसे आखिरी सवाल पूछकर खत्म करता हूं।' इतना सुनकर विराट कोहली जोर-जोर से हंसने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जहां अनुष्का के इस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा और इंटरव्यू कर रहे केविन पीटरसन ने इसका मजेदार जवाब भी दिया। चैट के बीच में जैसे ही अनुष्का शर्मा का कमेंट आया तो पीटरसन ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया। इस स्क्रीनशाॅट को केविन पीटरसन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। इस कमेंट को शेयर करते हुए पीटरसन ने लिखा-'जब बॉस कहे की समय खत्म हो गया तो समय खत्म हो गया! पीटरसन ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए विराट और अनुष्का को भी इसमें टैग किया। वहीं अनुष्का के इस कमेंट पर फैंस भी अलग-अलग और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।अनुष्का के काम की बात करें तो वह जल्द ही पूर्व महिला कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखेंगी।