पति विराट संग स्कूटी राइड पर निकलीं अनुष्का, ''विरुष्का'' ने यूं लिया मुंबई की बारिश का मजा

8/21/2022 9:41:23 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली सबसे चर्चित और पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। कपल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधा था। उन्होंने 2021 में छोटी बेटी वामिका का स्वागत किया और अब तीन का एक खुशहाल परिवार है।

PunjabKesari

विराट और अनुष्का दोनों ही एक-दूसरे के लिए अपने प्यार जाहिर करते रहते हैं।कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट होता है। हाल ही में विरुष्का को मुंबई की सड़कों पर कैप्चर किया गया हालांकि, इस बार दोनों अलग अंदाज में ही दिखे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, दोनों स्कूटी की राइड करते नजर आए।विराट अनुष्क एक एड शूट के लिए मड आईलैंड गए थे। शूट खत्म होने के बाद दोनों स्कूटी पर रवाना हुए। विराट स्कूटी चला रहे थे वहीं अनुष्का पीछे बैठे हुई थी।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो विराट ग्रीन शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में  काफी स्मार्ट लग रहे थे। उन्होंने एक स्टाइलिश ब्लैक कैप भी पहनी थी। वहीं अनुष्का ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में कूल दिखीं।

PunjabKesari

दोनों ने सेफ्टी के लिए और फैंस से  बचने के लिए ब्लैक  शीशे वाले हेलमेट लगाए थे। विराट और अनुष्का ने मानसून में मुंबई की बारिश का मजा लिया। विरुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखेंगी। अनुष्का तीन साल बाद वापसी कर रही हैं। वहीं भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली सोमवार (22 अगस्त) को एशिया कप के लिए रवाना होने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News