पति विराट संग लंदन में अनुष्का की लंच डेट, नो मेकअप लुक में खूबसूरत दिखीं ''मिसेज कोहली''

8/1/2021 12:23:37 PM

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस  अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के जन्म के बाद से इंडस्ट्री से दूर हैं।अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। दरअसल विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं। वहीं अनुष्का आए दिन इंग्लैंड से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही रहैं। अनुष्का को कई बार इंग्लैंड में बेटी वामिका के साथ स्पाॅट किया गया है।

PunjabKesari

हाल ही में अनुष्का की पति विराट संग एक तस्वीर सामने आई हैं। तस्वीर में दोनों लंट डेट एंजाॅय करते दिख रहे हैं। एक तरफ जहां विराट सेल्फी लेते दिख रहे हैं तो वहीं उनके बगल में बैठीं अनुष्का के चेहरे पर प्यासी सी मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। इस दौरान उन्हें हेल्दी खाना खाते हुए देखा जा सकता है। विराट ने Chickpea Salad ऑर्डर किया है। 

PunjabKesari

लुक की बात करें तो विराट ग्रे कलर की स्वेटशर्ट में हैंडसम दिख रहे हैं। उन्होंने  गोल्डन घड़ी पहन रखी है। वहीं अनुष्का ब्लैक स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं। उनके गले में चेन और उनका फेवरेट A लॉकेट है। गौर करने वाली बात रही कि विराट-अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका कहीं भी नजर नहीं आईं।

PunjabKesari

इससे पहले अनुष्का पति विराट, बेटी वामिका के साथ डरहम की सैर पर निकली थीं। रहम की खूबसूरत लोकेशन से इनकी शानदार तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थीं। तस्वीरों में विराट और अनुष्का बेटी वामिका के साथ है लेकिन वामिका फोटो में नजर नहीं आ रही हैं क्योंकि वो किड्स कार्ट में हैं। खास बात ये है कि अनुष्का और विराट के साथ साथ इस तस्वीर में उनके साथी क्रिकेटर्स भी हैं। लेकिन एक कपल इस तस्वीर में नजर आने के बाद सबसे ज्यादा खबरों में है वो है के एल राहुल और अथिया शेट्टी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)


बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी के छह महीने की हो जाने का जश्न मनाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News