Relax Mode: बाथरोब पहन खिड़की पर बैठ अनुष्का ने लिए काॅफी और फ्रेंच पेस्ट्री के मजे, पेरिस में कुछ यूं समय बिता रही हैं ''मिसेज कोहली''

7/22/2022 8:57:19 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं। अनुष्का इन दिनों  क्रिकेटर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ पेरिस में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। 'मिसेज कोहली' आए दिन अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी इस वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का की पेरिस से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीर में अनुष्का व्हाइट कलर के बाथरोब में खिड़की पर बैठी नजर आ रही हैं। एक हाथ में अनुष्का ने काॅफी कप थाम रखा है। वहीं दूसरे हाथ से वह पेरिस में लज़ीज खाने croissants ( एक फ्रेंच पेस्ट्री)को मजे लेकर खा रही हैं।

इन तस्वीरों को देख पता चल रहा है कि एक्ट्रेस पेरिस में अपने इस वेकेशन को काफी एंजॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब पेरिस में हों तो बहुत सारे croissants खाइए। फैंस अनुष्का की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरों में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ थीं। वहीं अब एक्ट्रेस चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अनुष्का जल्द ही अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। 

Content Writer

Smita Sharma