Mushy Pictures:पति विराट संग अनुष्का ने बिताए हसीन पल, काॅफी की चुस्कियों के साथ ''विरुष्का'' ने खूब मारी गपशप

9/13/2022 9:23:37 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हर पल को खुलकर जीने में विश्वास रखती हैं। जब भी समय मिलता अनुष्का अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली संग खूबसूरत पल बिताती हैं। हमने अक्सर दोनों को दिल खोलकर मस्ती करते देखा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें कपल रोमांटिक होते हुए नजर आ रहा है।

पहली तस्वीर में अनुष्का विराट कॉफी पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है जैसे 'विरुष्का'  काॅफी की चुस्कियों के साथ खूब गपशप मार रहा है।

दूसरी तस्वीर में वह कॉफी कप हाथ में लिए हंसते दिख रहे हैं। आखिरी तस्वीर में विराट-अनुष्का सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

इस दौरान अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए बेहद खुश दिखाई दिए। लुक की बात करें तो अनुष्का पिंक जॉगर्स, ब्लैक स्वेटशर्ट में स्टनिंग दिखीं। वहीं विराट ब्लैक जींस और ग्रीन पफ जैकेट में नजर आ रहे हैं। 

इससे पहले अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पार्क में खेलती हुई नजर आई थीं। इस दौरान वह बेहद खुश लग रही थीं। वह अपनी बेटी वामिका को पार्क में खेलने के लिए ले गई थीं जहां से एक्ट्रेस ने ये तस्वीर शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। शादी के करीब 3 साल बाद कपल ने 11 जनवरी 2021 को एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम इन्होंने वामिका कोहली रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह यूके में कर रही हैं जहां से वह लगातार अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं

Content Writer

Smita Sharma