शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर अनुष्का का विराट के लिए खास मैसेज, शेयर की अनदेखी तस्वीर

12/11/2019 11:03:42 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेट कैप्टन विराट कोहली आज अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।   इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति विराट के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। अनुष्का ने विराट संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

PunjabKesari,anushka sharma  image, anushka sharma  photo,  anushka sharma pictures,virat kohli image, virat kohli photo, virat kohli pictures

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है -विक्टर ह्यूगो।टप्यार के बारे में बात यह है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है। और मैं धन्य हूं, वास्तव में, पूर्ण रूप से धन्य हूं, तुम्हें पाया है​।

PunjabKesari,anushka sharma  image, anushka sharma  photo,  anushka sharma pictures,virat kohli image, virat kohli photo, virat kohli pictures

वहीं विराट ने भी अनुष्का संग प्यारी सी तस्वीर शेयर करके एक मैसेज लिखा है। विराट ने लिखा-'वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति के साथ आशीर्वाद देता है जो आपको यह महसूस करता है कि हर रोज, आपके पास बस एक भावना है, आभार।'

PunjabKesari,anushka sharma  image, anushka sharma  photo,  anushka sharma pictures,virat kohli image, virat kohli photo, virat kohli pictures

बता दें कि कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में सीक्रेट मैरिज की थी। इस शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल थे। विराट-अनुष्का ने शादी की एक तस्वीर शेयर करके अपने फैंस को चौंका दिया था। शादी के बाद से दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते हैं और कपल गोल्स सेट करते हैं।

PunjabKesari,anushka sharma  image, anushka sharma  photo,  anushka sharma pictures,virat kohli image, virat kohli photo, virat kohli pictures

वर्कफ्रंट की बात करें तो को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। अनुष्का फिल्मों से दूर विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News