7 महीने की प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा ! साड़ी में बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखीं मिसेज कोहली, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

12/16/2023 12:37:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के गलियारों में इस समय हर तरफ अनुष्का शर्मा के दूसरी बार मां बनने की खबरें आग की तरह फैली हैं। बीते कई दिनों से अनुष्का को जब भी विराट के साथ देखा गया तो वह लूज कपड़ों में नजर आईं। उनके इस लुक को देखकर ऐसा मना जा रहा है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के चलते ऐसे कपड़े  कैरी कर रही हैं। इन सब अटकलों के बीच एक तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है जिसमें अनुष्का को अपने पति के साथ पोज़ देते हुए अपने बेबी बंप को पकड़े देखा जा सकता है।

इस तस्वीर में अनुष्का 7 या 6 महीने की प्रेग्नेंट लग रही हैं। इससे पहले आप भी अनुष्का को उनकी दूसरी प्रेग्रेंसी की शुभकामनाए दें तो हम आपको बता दें कि यह वायरल तस्वीर पुरानी जो एडिटेड की हुई है। 

सबसे पहले वायरल हो रही इस तस्वीर की बात करें तो इसमें अनुष्का शर्मा येलो साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं विराट ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट में  उनके बगल में खड़े नजर आ रहे थे। कैमरे के लिए पोज़ देते समय विराट ने अनुष्का के कंधे पर अपनी बांहें रखी थीं। इस तस्वीर में अनुष्का प्रेग्रेंट लग रही हैं। आपको बता दें कि ये तस्वीर 2018 में दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान की है जिसे अब एडिट किया गया है। 

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपने दीवाली सेलिब्रेशन की एक अलग तस्वीर भी शेयर की थी। वे अपने अपार्टमेंट की बालकनी में पोज देते नजर आए। उनके भाई कर्णेश शर्मा ने भी यही कपड़े पहने हुए उनकी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।

 

अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को अपनी शादी की सालगिरह मनाई। अनुष्का ने सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की, जहां उन्हें और विराट को चॉकलेट केक काटते हुए देखा गया, बैकग्राउंड में उनके परिवार उनके लिए चियर कर रहे थे। अनुष्का ने सिल्वर वर्क वाली ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जबकि विराट फॉर्मल नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में बेहद हैंडसम लग रहे थे।
 

Content Writer

Smita Sharma