World Athletics Championship 2022: नीरज चोपड़ा की सिल्वर जीत पर खुशी से झूमीं अनुष्का, पोस्ट शेयर कर दी बधाई

7/24/2022 1:35:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।  नीरज चोपड़ा की इस जीत पर देश को एक बार फिर गर्व है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां उन्हें इस अचीवमेंट के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खुशी जाहिर की है और ओलंपिक चैम्पियन को रजत पदक जीतने के लिए बधाई भी दी है।

 

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की एक तस्वीर के साथ उन्हें जीत पर बधाई दी है। एक्ट्रेस ने एनडीटीवी की खबर को शेयर करते हुए लिखा- 'बधाई नीरज चोपड़ा।'

 

बता दें कि नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए। उन्होंने 88. 13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया है। 

Content Writer

suman prajapati