पति विराट की जीत के बाद पत्नी अनुष्का ने स्टेडियम में यूं गले लगाकर दी बधाई

7/9/2018 6:23:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ इग्लैंड में हैं। दरअसल, अनुष्का इंडिया- इंग्लैंड टी-20 सीरीज में विराट और उनकी टीम का सपोर्ट कर रही हैं।

टी-20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। 

मैच के दौरान हमेशा की तरह अनुष्का पति विराट को चेयर करती हुई नजर आईं। इतना नहीं टीम की जीत के बाद अनुष्का ने विराट को गले भी लगाया। वहीं दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

वीडियो में अनुष्का रेड कलर का जंपसूट पहने हुए नजर आ रही हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैँ। अनुष्का अक्सर अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर पति को चियर करने पहुंचती हैं। विराट और अनुष्का की तस्वीरों को लोग काफी पसंद भी करते हैं। 

Punjab Kesari