रणबीर ही नहीं उनकी Ex गर्लफ्रेंड अनुष्का को भी पसंद आया दीपिका का Cannes लुक

5/14/2018 1:50:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में ये दूसरी अपीयरेंस थी। इस दौरान दीपिका अलग-अलग आउटफिट पहने हुए अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं।

पिंक हैवी रफल्ड गाउन में रेड कार्पेट पर उतरी दीपिका के लुक को लोगों ने काफी पसंद किया। फैंस के अलावा फिल्म स्टार्स ने भी दीपिका के लुक को काफी पसंद किया। वहीं दीपिका के प‍िंक लुक से अनुष्का शर्मा भी काफी इम्प्रेस हुईं।

दीपिका ने अपने लुक की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की थी। फैंस के अलावा अनुष्का ने दीप‍िका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके लुक की तारीफ करते हुए कमेंट किया।

दीपिका ने इस कमेंट पर प्यार भरें अंदाज में शक्रिअदा किया। वैसे दीप‍िका के लुक पर उनके बॉयफ्रेंड रणवीर स‍िंह भी फिदा नजर आए।

बता दें कि दीपिका ने जो पिंक गाउन पहना वो आशी स्टूडियो का था। दीपिका के अलावा कांस में कंगना, ऐश्वर्या के लुक की भी चर्चा हुई। वहीं अब कांस में सोनम कपूर शादी के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आएंगी।

अब देखना बाकि है कि सोनम वॉक के दौरान क्या जलवे बिखरे पाती हैं और लोग उनके लुक को कितना पसंद करते हैं। 

Punjab Kesari