मैच के दौरान पति विराट को चियर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, क्यूट तस्वीरें आई सामने

7/7/2019 10:51:52 AM

मुंबई: वर्ल्डकप 2019 में शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इसमें भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस मैच में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी पहुंची थी। मैदान से अनुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 

इन तस्वीरों में अनुष्का पति विराट को चियर करती दिख रही है। इस दौरान अनुष्का ने मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने हूप ईयरिंग्स और सनग्लासेस का कॉम्बीनेशन किया हुआ था।    

 


बता दें कि अनुष्का को कई बार पति विराट के सपोर्ट के लिए ऑडियंस के बीच बैठे स्पॉट किया गया है। इस वजह से कई बार अनुष्का आलोचकों का भी शिकार हुई हैं।

 

 

जब भी भारत का कोई भी जरूरी मैच होता है तो कप्तान विराट कोहली को सपोर्ट करने उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौके पर जरूर होती हैं। भारत श्रीलंका मैच से पहले अनुष्का और विराट ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थी।

 

Konika