न्यूजीलैंड में क्रिकेटर पति संग अनुष्का का वैलेंटाइन वीक, वायरल हुईं कपल की ये तस्वीरें

2/11/2020 11:19:41 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं। दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में है। यहां टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ मैच खेल रही है। सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने निराशाजनक परफॉर्मेंस दी जिस वजह अनुष्का पति को सहारा देने न्यूजीलैंड पहुंच गई।इसके साथ वैलेंटाइन डे आने में अभी चार दिन बाकी है।

ऐसे में कपल पूरा वैलेंटाइन वीक एक साथ एंजाॅय कर रहा है। अनुष्का और विराट की इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आईं इन तस्वीरों में अनुष्का प्लेन व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट्स में दिखीं।

शाॅर्ट हेयर, ब्लैक शेड्स अनुष्का के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं विराट पिंक टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम में कूल दिखे। कपल न्यूजीलैंट की सड़कों पर घूमता दिख रहा है। कुछ तस्वीरों अनुष्का और विराट फैंस संग सेल्फी ले रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

अनुष्का के काम की बात करें तो वह जल्द ही वह पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायॉपिक में नजर आएंगी। इससे पहले अनुष्का साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में दिखीं थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थी। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाॅप हुई।  

Smita Sharma