बड़ी सी हैट..झुकी नजरें..मोनोकनी में अनुष्का शर्मा का स्टनिंग लुक, ''ब्लैक ब्यूटी'' बन समंदर किनारे इठलाती दिखीं हसीना

6/14/2022 3:37:33 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मंगलवार को पति विराट कोहली और बेटी वामिका कोहली संग वेकेशन एंजाॅय कर मुंबई लौंटी थीं।लेकिन लगता है कि अनुष्का अभी भी वेकेशन पर बिताए अपने खूबसूरत पलों याद कर रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर मालदीव ट्रिप की अपनी सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। लुक की बात करें तो अनुष्का ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने मोनोकिनी पहनकर इंटरनेट पर आग लगा दी है। एक्ट्रेस ने अपने सिजलिंग लुक को हैट और गोल्डन ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।  तस्वीरों में अनुष्का नो मेकअप लुक में हैं। एक्ट्रेस का चार्म और ग्रेस देखने लायक है। पहली तस्वीर में अनुष्का नजरें झुकाए शरमाते हुए दिखाई दे रही हैं।

दूसरी फोटो में अनुष्का दूर खड़े अपने चेहरे को हैट से कवर करते हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का की फोटो के बैकग्राउंड में समंदर का दिलकश नजारा और वॉटर विला नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

ब्लैक मोनोकिनी में उनका टोन्ड फिगर कमाल का दिख रहा है। फैंस उनकी इस अदा पर फिदा हो गए हैं।उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इससे पहले अनुष्का ने ऑरेंज कलर की मोनोकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनके किलर लुक्स ने सभी को दीवाना बना दिया था।

Content Writer

Smita Sharma