विराट से पहले इन लोगों के साथ भी अनुष्का रह चुकी हैं रिलेशन में, जानिए कुछ एेसी ही दिलचस्प बातें

5/1/2018 10:15:37 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 में हुआ था। मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आईं अनुष्का ने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में एक अलग पहचान कायम की हैं। अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

 

PunjabKesari


अनुष्का शर्मा को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने उनको तीन फ़िल्मों में साइन किया और 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख़ खान के साथ कामयाब डेब्यू कीं। इसके बाद आई उनकी फ़िल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।

 

PunjabKesari

 

मॉडलिंग में ब्रेक पाने के लिए अनुष्का को ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़े थे। कहते हैं कि एक बार अनुष्का बैंगलोर के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान मशहूर फैशन डिजायनर वेंडल रॉडिक्स की नजर उन पर पड़ी।रॉडिक्स को अनुष्का इतनी जच गई कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक का ऑफर दे दिया और यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

 

PunjabKesari

 

यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का आज टॉप पर हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपनी शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा जब बैंगलोर से इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने मुंबई आईं थीं, उस समय आदित्य चोपड़ा ने ये कहते हुए उन्हें रिजेक्ट कर दिया था कि वो हीरोइन मैटेरियल है ही नहीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था फिर बाद में आदित्य ने उनकी ही फिल्म के लिए साइन किया था।

 

PunjabKesari


अनुष्का का नाम जोहेब यूसुफ के साथ जुड़ चुका है, कहते हैं जोहेब रैंप मॉडल हैं और दोनों की मुलाकात बंग्लुरु में उस समय हुई थी जब अनुष्का भी मॉडलिंग करती थीं। कहा जाता है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे और दोनों का ये रिश्ता लगभग दो साल तक चला था, लेकिन बाद में दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और अनुष्का के स्टार स्टेटस के चलते यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए थे। इसके अलावा अनुष्का का अफेयर रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, सुरेश रैना और अर्जून कपूर के साथ भी रह चुका हैं। 

 

PunjabKesari

 

अभिनय के बाद अनुष्का शर्मा अब फ़िल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाने लगी हैं।  अभिनेत्री की एनएच 10 और फिल्लौरी प्रोडक्शन तले बनी फ़िल्में हैं। दोनों ही फिल्मों को पर्दे पर जमकर साराहा भी गया है।

 

PunjabKesari


2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आए दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News