बर्थ-डे पर पति संग रोमांटिक हुईं अनुष्‍का शर्मा, झील किनारे बैठे की वीडिया आई सामने

5/2/2019 10:33:52 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने बुधवार को अपना 31वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। अपने बर्थ-डे पर अनुष्का ने पति विराट संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इस प्यार भरे पल की तस्वीर और वीडियो विराट ने अपने इंस्टा पर शेयर की है, जिसमें वे और अनुष्का किसी झील किनारे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में रोमांटिक सॉन्ग भी चल रहा है।

 

 

इसके अलावा विराट ने एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें अनुष्का विराट के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं वहीं विराट भी अनुष्का के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। विरुष्का का ये रोमांटिक अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे है। रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर विराट ने खास अरेंजमेंट किया था। इस दौरान दोनों ने साथ में डिनर किया और काफी समय एक-दूसरे के साथ गुजारा।

 

View this post on Instagram

♥️ Credit - @suppeerrgram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

 


काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थी। इसमें वह शाहरुख खान के अपोजिट थी। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।

Konika