अनुष्का दर्द में भी कर रही है फिल्म का प्रमोशन, डॉक्टर ने दी रेस्ट की सलाह

9/7/2018 11:15:00 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के लिए अनुष्का अलग- अलग शहरों में जा रही है। हाल ही में अनुष्का को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, प्रमोशन के दौरान वह एक तकलीफ को इग्नोर कर रही हैं, जबकि डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट की सलाह दी है।

 

 

अनुष्का को बलजिंग डिस्क की समस्या हो गई है। उन्हें इंटेंसिव फिजियोथैरेपी की वजह से ये तकलीफ उठानी पड़ रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें 3-4 हफ्ते तक आराम करना चाहिए. हालांकि वो ट्रीटमेंट करवा रही हैं। इसमें एक जगह पर ज्यादा देर तक बैठने से दर्द और बढ़ने लगता है।

 

 

 हाल ही में अनुष्का वरुण के साथ मुंबई के कॉलेज में प्रमोशन करते नजर आए। इस दौरान अनुष्का ब्राउन कलर के जंप सूट पहने खूबसूरत लग रही हैं। वहीं वरुण ऑल ब्लैक लुक में दिखे। 

 

 

फिल्म की बात करें तो फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं। फिल्म में अनुष्का वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'सुई धागा' को भोपाल समेत कई शहरों में शूट किया गया है।

 

 

Neha