वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने रचा इतिहास तो नहीं रहा अनुष्का की खुशी का ठिकाना, यूं की पति की रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस की सराहना

11/3/2022 11:24:11 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाड़ी महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1016 रन बनाए थे। यह उपलब्धि विराट ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हासिल की। पति की इस सफलता पर अनुष्का की खुशी भी सातवें आसमान पर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट कोहली की रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस की सराहना की है।

PunjabKesari

 


दरअसल, अनुष्का शर्मा ने भारत का मैच टीवी पर देखा और मैच से पति की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने खूब प्यार लुटाया।

PunjabKesari

 

पति की फोटो पर अनुष्का ने कई हार्ट इमोजी लगाई। पति की सफलता पर अनुष्का के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं, अनुष्का शर्मा के काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस पूरे 4 साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रही हैं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News