इटली के इस रिजॉर्ट में हुई थी विरुष्का की शादी, एक रात के लेते है इतने लाख

11/5/2018 4:58:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को जल्द ही एक साल पूरा होने वाला है। ये कपल 11 दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधा था। दोनों ने इटली के टसकनी शहर में शादी रचाई थी जो कि साल की सबके महंगी शादियों में शुमार है। इन दोनों ने अपनी शादी में कपड़ों से लेकर शादी के वेन्यू में करोड़ों रुपए खर्च किए थे।

 

 

इसके बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट और उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। आज विराट कोहली 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको विराट और अनुष्का की शादी की सारी डिटेल बताते हैं।

 

 

इन दोनों की शादी की यह जगह इस वजह से भी काफी चर्चा में रही क्योंकि इसी जगह पर साल 2017 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गए थे।

 

 

चारों तरफ पहाड़ियों के बीच बने फिनोशीटो रिजॉर्ट में विरुष्का ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी हुई थी उसका नाम दुनिया के सबसे महंगे रिजॉर्ट में शुमार है।

 


फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक क्रिसमस या फिर न्यू ईयर के दौरान इस रिजॉर्ट की कीमत काफी बढ़ जाती है। एक हफ्ते के लिए एक कमरे की कीमत करीब 94 लाख 83 हजार दो सौ 10 रुपए है। यानि कि एक रात स्टे करने के लिए आपको इस रिजॉर्ट में करीब 13 लाख 54 हजार 7 सौ 44 रुपए चुकाने होंगे।

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक फिनोशीटो रिजॉर्ट जिस जगह पर बना है वह 800 साल पुराना छोटा सा गांव है। यह जगह बेहद खूबसूरत है, जिसका अंदाजा आप इन तस्वीरों से लगा सकते हैं।

 

 

एयरपोर्ट से रिजॉर्ट तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इस रिजॉर्ट में ओवल शेप का स्विमिंग पूल है। इसके अलावा लक्जरी की सारी चीजें जैसे कि जिम, स्पा और टेनिस कोर्ट भी बना हुआ है।

 

 

 

 

 

Konika