महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पिंक साड़ी में एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

3/4/2023 1:15:00 PM

मुंबई. पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तीर्थ स्थानों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले दोनों बाबा नीम करौली के आश्रम और आनंदमई आश्रम गए थे, जहां उन्होंने संतो से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं अनुष्का और विराट ऋषिकेश भी गए थे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए थे। अब दोनों महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari
अनुष्का लाइट पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद सिंपल लग रही है। वहीं विराट धोती पहने, गले में रुद्राश्र और गमछा डाले हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही भगवान के कपाट की चौखट पर बैठे हुए आरती का आनंद ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर पंचामृत से भगवान का अभिषेक भी किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए अनुष्का ने कहा- वह यहां पूजा-अर्चना के लिए आए थे और उन्हें भगवान के अच्छे दर्शन मिल गए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें इससे पहले एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी महाकाल मंदिर पहुंचे थे। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News