पति के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं अनुष्का, तस्वीरों में दिखा विराट का केयरिंग अंदाज

11/12/2018 2:42:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में अनुष्का व्हाइट टाॅप के साथ ब्लू जींस पहने खूबसूरत लग रही हैं।

इसके साथ अनुष्का ने कोट पहना हुआ है जो उनके लिक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। वहीं विराट  कैजुअल लुक में कूल अंदाज में नजर आए। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि इस दौरान विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं जो उनके प्रोटेक्टिव नेचर को दिखा रहा है।

यही नहीं एयरपोर्ट पर पूरा समय वो अनुष्का के साथ ही नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का अपनी फ्लाइट पकड़ने करने जा रहे हैं। 

दोनों की एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

अक्सर अनुष्का अपनी बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक दिन पहले अनुष्का की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

 


 

Neha