कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अनुष्का और विराट ने जुटाए 11 करोड़ रुपए,बोले-''अब बचाएंगे जिंदगियां''
5/15/2021 11:33:08 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ मिलकर कोविड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की थी। इस कैंपन के तहत उन्होंने 7 दिन में 7 करोड़ रुपए जमा करने थे। विराट अनुष्का ने इस कैंपन में 2 करोड़ की राशि दान की थी।
वहीं अब इन दोनों के राहत कोष में 7 करोड़ रुपए की जगह करीब 11 करोड़ रुपए जमा हो गए है। अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसमें योगदान देने के लिए धन्यवाद कहा। अनुष्का शर्मा ने एक नोट शेयर पर लिखा-'सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपए जुटाए जा चुके हैं। हैशटैग इन दिस टूगेदर। आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में चकित और विनम्र हूं।
हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरुआती लक्ष्य से अधिक जुटाए हैं और यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा। जय हिंद।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने हैशटैग इन दिस टूगेदर पहल की शुरुआत 'क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो' के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 7 मई को ये अभियान शुरू किया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ FIR दर्ज, शराब के नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन...की मारपीट

Recommended News

मुंगेर में नि:शुल्क शुरू हुई कैंसर रोग स्क्रीनिंग, अबतक मिले 100 पॉजिटिव मरीज

निजी शिक्षण संस्थानों में पहली से 8वीं कक्षा के लिए मान्यता/नवीनीकरण को आवेदन आज से शुरू

असंतुलित होकर पेड़ से टकराने के बाद खेतों में पटली कार, 2 की मौत

UP Crime: फतेहपुर में किसान मजदूर की गोली मारकर हत्या, जंगल में घात लगाकर बैठे थे शातिर