कोरोना के साथ जंग में आगे आए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, पीड़ितों के लिए दान किए 2 करोड़ रुपए

5/7/2021 2:00:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हमारा देश इन दिनों कोरोना संकट के बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देश की मशहूर हस्तियां लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। इसी बीच अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कोरोना पीड़ितो के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए हैं और उन्होंनें एक फंड रेजिंग कैम्पेन की भी शुरुआत की है।


विराट अनुष्का द्वारा शुरू किए गए कैम्पेन का नाम 'इन दिस टुगेदर' रखा गया है, जिसके जरिए कपल 7 करोड़ रुपए जुटाएगा। इसका इस्तेमाल कोरोना से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। 


इस कैम्पेन की जानकारी विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है और बताया कि इसे 7 दिनों तक चलाया जाएगा। इसके बाद जमा राशि को ACT ग्रांट्स को सौंपा जाएगा। इसके बाद इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, मेडिकल इक्विपमेंट और मैन-पावर और वैक्सीनेशन फैसिलिटी पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

 

वीडियो में अनुष्का और विराट ने कहा कि भारत इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी देश की स्थिति देखकर दुख होता है लेकिन वे उन सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं जो कोरोना पीड़ितों की मदद में दिन-रात लगे हुए हैं। इसके लिए अनुष्का और विराट ने केटो के साथ एक फंड रेजर शुरू किया है जिसके फंड्स कोरोना पीड़तों की मदद के लिए जाएंगे। अनुष्का और विराट ने लोगों से अपनी क्षमता के मुताबिक इसमें डोनेट करने की अपील की है।


 


वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'जैसा कि हमारा देश COVID-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारा हेल्थकेयर सिस्टम बहुत मुश्किलों का सामना कर रहा है। अपने लोगों को परेशानी में देख हमारा दिल टूट जाता है। इसलिए, मैंने और विराट ने एक किटो के साथ एक पहल शुरू की है ताकि कोरोना राहत के लिए फंड इकट्ठे किए जा सकें।'


 

Content Writer

suman prajapati