फिल्म ''सुई धागा'' का दूसरा पोस्टर आया सामने, बेहद खुश दिखे वरुण-अनुष्का

9/1/2018 10:41:50 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "सुई धागा" के प्रमोशन में बिजा हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ही सितारे पोस्टर में जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के दूसरे पोस्टर को वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 4 वीक टू गो।

 

 

अनुष्का बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने लुक्स पर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। इतना ही नहीं अब तक आपने अनुष्का को ग्लैमरस अंदाज में देखा होगा लेकिन पहली बार अनुष्का का ये देसी अंदाज सुई धागा में दिखने वाला है। अनुष्का के फैंस इस लुक से बेहद इंप्रेस होंगे। फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का का नाम ममता और वरुण का नाम मौजी है। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे है। फिल्म की कहानी मनीष शर्मा की है। 28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। 
 

Neha