प्रमोशन के दौरान गणेशोत्सव के रंग में रंगे द‍िखे अनुष्का-वरुण, तस्वीरें आईं सामने

9/11/2018 6:13:37 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के लिए अनुष्का अलग- अलग शहरों में जा रही है। हाल ही में अनुष्का और वरुण प्रमोशन के लिए  मुंबई में आयोज‍ित गणेश उत्सव के एक इवेंट पर पहुंची।

 

 

इवेंट में अनुष्का ब्लैक कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं वरुण येलो कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का पजामा पहने हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए। अनुष्का और वरुण ने कैमरे के सामने हंसते हुए कई पोज दिए। 

 

 

फिल्म की बात करें तो फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं।

 

 

फिल्म में अनुष्का वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'सुई धागा' को भोपाल समेत कई शहरों में शूट किया गया है।

 

 

 

 

 

Neha