K-Drama मूमेंट्स: साउथ कोरिया के रंग में रंगी 21 साल की अनुष्का सेन, हैनबोक ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं एक्ट्रेस

4/10/2024 2:28:15 PM


मुंबई: 21 साल की अनुष्का सेन के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। अनुष्का सेन हाल ही में अपना घर खरीदा था। एक्टिंग में तो वे दमदार है ही, मगर फैंडम में भी किसी से कम नहीं है। खबरें हैं कि वह जल्द ही कोरियन फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। सबसे खास बात ये है अनुष्का 2023 में कोरियन ट्यूरिज्म की एम्बेसडर चुनी गई थी।

इन सबके बीच अनुष्का सेन साउथ कोरिया की सैर पर निकल पड़ी हैं। साउथ कोरिया में एंजाॅय करते हुए अनुष्का सेन K-Drama मूमेंट्स को भी जी रही हैं।

 

अपने साउथ कोरिया ट्रिप के दौरान अनुष्का सेन बुसान भी पहुंचीं, जहां उन्होंने दक्षिण कोरिया के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने  दक्षिण कोरिया की ट्रेडिशनल ड्रेस हैनबोक पहनी और खूबसूरत पोज दिए।

 

 इन तस्वीरों में अनुष्का सेन किसी साउथ कोरियन एक्ट्रेस की तरह ही प्यारी और क्यूट लग रही हैं। अनुष्का सेन ने जो हैनबोक पहना हुआ है, वह व्हाइट और ब्लू कलर का है।

 

उन्होंने अपने बालों को भी साउथ कोरियन ट्रेडिशनल अंदाज में रिबन और खूबसूरत क्लिप्स से सजाया हुआ है।

अनुष्का सेन ने हैनबोक पहने हुए पहाड़ों के बैकड्रॉप की खूबसूरत लोकेशन्स से तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अनुष्का बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही हैं।  अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-  'K-Drama के पलों को जी रही हूं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का सेन वेब सीरीज 'क्रैश' में नजर आई थीं।  इसके अलावा उन्हें म्यूजिक वीडियो 'तेरी आदत 2' में भी देखा गया था।


 
 

Content Writer

Smita Sharma