टैलेंटेड और यंग एक्ट्रेस अनुष्का सेन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर है 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स

10/31/2023 6:07:22 PM

नई दिल्ली।अनुष्का सेन इंडस्ट्री की यंग, प्रतिभाशाली और सबसे बिजी एक्ट्रेसेज में से एक हैं और आजकल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर एक्ट्रेस के लगभग 50 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो इंडस्ट्री के ज्यादातर अभिनेताओं से कहीं ज्यादा है, वो भी महज 21 साल की उम्र में। लेकिन जिस चीज ने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया, वह है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी कई परियोजनाओं के साथ उनका शानदार प्रदर्शन और एक डिफरेंट ग्लोबल स्टार ऑफ इंडिया के रूप में ईस्ट में उनकी पापुलैरिटी, जो देखने लायक है।

 

अनुष्का के सोशल मीडिया पर बेहद दिलचस्प कंटेंट होते हैं जिसमें - खूबसूरत सिल्हूट से लेकर प्यारे ट्रेवल जर्नल, ब्रांड एसोसिएशन तक सब शामिल है जो हर मायने में लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन भी होते है। बता दें, यूथ आइकन के रूप में जानी जाने वाली अनुष्का कैश जैस कई और वेब शोज में नजर आई हैं। लेकिन अनुष्का सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है, उन्होंने पीरियड ड्रामा फिल्म लिहाफ: द क्विल्ट, एम आई नेक्स्ट और कंट्री ऑफ ब्लाइंड जैसी फिल्मों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जिसे ऑस्कर लाइब्रेरी द्वारा इंवाइट किया गया है। उनकी कामों में कई चार्टबस्टर म्यूजिक वीडियो भी शामिल है।

इसके अलावा, अनुष्का जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'एशिया' के साथ साउथ कोरियन सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं और यह भारत के एक अलग ग्लोबल स्टार के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत करता है, ठीक वैसे ही जैसे दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने वेस्ट में नाम कमाया हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और दो देशों के बीच सेतु के रूप में अनुष्का को देखते हुए, उन्हें हाल ही में 'कोरियाई पर्यटन के मानद ब्रांड एंबेसडर' के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

लगातार सभी प्लेटफार्मों पर दर्शकों के लिए दिलचस्प और मनोरंजक कंटेंट पेश करने के साथ, अनुष्का सेन की एक बड़ी इंस्टाग्राम फैमिली है, जो 39.4 मिलियन की है। कह सकते है अनुष्क वाकई एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो निश्चित रूप से अपने दर्शकों को इस तरह के और कंटेंट के साथ एंटरटेन करती नजर आएंगी, जो सिर्फ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav


Recommended News

Related News