21 साल की अनुष्का सेन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का आशीयाना, मम्मी-पापा संग नए घर में दिए जबरदस्त पोज

2/10/2024 11:39:15 AM

मुंबई: 'यहां मैं घर घर खेली' और 'बालवीर' जैसे शोज में नजर आ चुकीं अनुष्का सेन इस समय जिस मुकाम पर है उसकी तमन्ना उनकी उम्र का हर शख्स करता है।महज 21 साल की उम्र में अनुष्का सेन ने मुंबई में अपना सपनों का आशीयाना खरीद लिया है।

PunjabKesari

 

अनुष्का ने अपने लग्जरी घर की तस्वीरें हाल ही में इंस्टा पर शेयर की हैं। अनुष्का ने अपने नए घर से मम्मी-पापा की भी एक प्यारी फोटो पोस्ट की।

PunjabKesari

 

इसके अलावा वह नए घर की चाबी लिए स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।  उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'सेन परिवार के लिए हमारा नया घर, एक और सपना सच हुआ।'

PunjabKesari

 

लगातार सफलता की राह पर बढ़तीं अनुष्का ने पहले एक लिमिटेड एडिशन बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स कार खरीदी थी। उन्होंने 2020 में इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें पोस्ट कीं और इसे कैप्शन दिया- 'मेरी पहली कार!! बीएमडब्ल्यू 330आई एम स्पोर्ट्स लिमिटेड वर्जन। बहुत खुश हूं। मेरी पहली बीएमडब्ल्यू। मैं हमेशा से स्पोर्ट्स कारों की बहुत बड़ी फैन रही हूं, और आज भी यह सपना सच हो गया है। यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News