अनुष्का के पोस्टर में दिखा विराट का भूत, देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे

1/11/2018 5:23:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा शादी और हनीमून के बाद मुंबई लौट आई है। उन्होंने अब अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसके चलते हाल ही में अपने प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'परी' का दूसरा पोस्टर सामने आया जिसमें उनके पीछे एक आदमी खड़ा हुुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले फिल्म का टीजर भी रीलिज किया गया था। इस पोस्टर में भी अनुष्का का भयानक रुप देखने को मिला है। वैसे हंसी में बात करें तो अपनी शादी के माहौल से निकलकर अनुष्का ने सचमें तो नहीं विराट को अपने पीछे खड़ा किया। 

19 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत में अनुष्का का क्लोजअप दिखाया गया है। शुरुआत में अनुष्का का चेहरा काफी मासूम दिखता है। मगर वीडियो के आगे बढ़ते ही चेहरा खतरनाक हो जाता है। देखते ही देखते ही मासूम हसीं चेहरे पर ढ़ेर सारे चोट के निशान नजर आ जाते हैं। फिल्म पहले 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस टीजर के साथ-साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। फिल्म अब होली के वक्त यानी 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है।