Video: कोरोना संकट के चलते अनुष्का ने नहीं सेलिब्रेट किया बर्थडे, बोलीं- मैं और विराट जल्द ही देश के लिए कुछ करेंगे

5/2/2021 5:13:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फैंस और करीबियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दीं। अब हाल ही में एक एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा और बताया कि इस बार उन्हें कोरोना दौर के बीच अपना जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा। हम जल्द ही देश के लिए कुछ करेंगे। 


अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया, जिसमें पहले वो फैंस को प्यार भरे मैसेज्स के लिए धन्यवाद देती हैं। वह कहती हैं कि सच में आपने मेरा दिन स्पेशल बना दिया। हालांकि, इन दिनों पूरा देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है, ऐसे में उन्हें अपना बर्थडे सेलिब्रेट करना अच्छा नहीं लगा। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस से इस संकट के समय में देशवासियों को सपोर्ट करने और मदद करने की भी अपील की। 


View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

वीडियो में अनुष्का ने खुलासा किया कि वह और विराट जल्द ही देश के लिए कुछ करेंगे और जल्द ही इसके बारे में जानकारी आपके बीच शेयर करेंगे।


बता दें, अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। इसी साल कपल ने घर में क्यूट बेटी वामिका का स्वागत किया है, जिसके साथ दोनों बेहद खुश है और अच्छी लाइफ जी रहे हैं।


  

Content Writer

suman prajapati