विराट कोहली फैंस के साथ कर रहे थे चैट, अनुष्का शर्मा ने रोक कर पूछा- ‘मेरा हेडफोन कहां रखा है?''

5/30/2021 2:01:32 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के क्यूट्स कपल्स में से हैं। लाॅकडाउन की वजह से ये कपल इन दिनों अपनी बेटी वामिका के साथ में वक्त बिता रहे हैं। वहीं  क्वारंटीन के वक्त विराट कोहली ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर चैट सेशन रखा। उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान अनुष्का शर्मा उन्हें बीच में टोकती हैं। फैंस ने विराट कोहली से उनके खेल के अलावा निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे तभी अनुष्का भी उनसे सवाल पूछती हैं।

खास बात ये है कि अनुष्का का ये सवाल कोहली या टीम इंडिया से जुड़ा हुआ नहीं था बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा था। दरअसल, अनुष्का को अपना हेडफोन नहीं मिल रहा होता है।

तभी वो विराट को चैट कर पर पूछती हैं-'मेरे हेडफोन तुमने कहां रखे हैं?' अनुष्का के इस सवाल पर विराट ने बड़े ही प्यार से जवाब दिया। उन्होंने कहा-'बेड के पास साइड टेबल पर, लव।'  इसके साथ उन्होंने मुस्कुराने वाला और दिल वाला इमोजी बनाया। वैसे ये पहली बार नहीं है कि चैट सैशन के दौरान अनुष्का ने कोई मैसेज किया हो। इससे पहले ही वह कई बार विराट के लाइव सैशन में मैसेज कर चुकी हैं। 

 

हाल ही में विराट और अनुष्का ने 16 करोड़ रुपअइकट्ठे करके एक बच्चे की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, अयांश गुप्ता नामक एक बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसके इलाज में दुनिया की सबसे महंगी दवाई की जरूरत थी। 16 करोड़ की इस दवाई की मदद के लिए देश-दुनिया की कई सेलेब्रिटिज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बता दें कि विराट और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के एड शूट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2017 में दोनों ने इटली में शादी की। विराट और अनुष्का इस वर्ष जनवरी में पैरेंट्स बने। उनकी बेटी का नाम वामिका है जिसका चेहरा देखने के लिए फैंस बेकरार है। 

Content Writer

Smita Sharma