Cannes 2023: व्हाइट परी बन Anushka ने कान्स में किया डेब्यू, खूबसूरती पर कायल हुए पति Virat
5/27/2023 10:18:45 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फाइनली कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। बीते दिन एक्ट्रेस ने कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस दौरान अनुष्का ने अपने लुक से सभी का दिल जीता। वहीं, पति विराट भी अपनी पत्नी की खूबसूरती दीवाने हो गए।
व्हाइट गाउन में परी लगी अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा रेड कार्पेट की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन फोटोज में एक दम परी सी लग रही थीं। अनुष्का रेड कार्पेट के लिए व्हाइट कलर के बॉडीफिट गाउन को चुना। जिसके साथ उन्होंने स्लिक बन बनाया व सिंपल मेकअप और एय़रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया। उनके इस लुक की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, पति विराट भी अनुष्का की खूबसूरती के कायल हो गए हैं। उन्होंने पत्नी की तारीफ में दो लफ्ज़ तो नहीं कहे हैं, लेकिन 4 दिल वाली इमोजी जरूर शेयर की हैं जो ये बताने के लिए काफी हैं कि उन्हें पत्नी का ये लुक कितना पसंद आया है।
इस बायोपिक में नजर आएंगी एक्ट्रेस
बता दें कि, अनुष्का ने लॉरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया। उन्होंने द ओल्ड ओक के प्रीमियर में भाग लिया, जिसका डायरेक्शन दो बार पाल्मे डी'ओर विजेता केन लोच ने किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

दिल्लीः BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक