पापा विराट की काॅर्बन काॅपी है वामिका, पिंक फ्राॅक और दो चोटियों में बेहद क्यूट दिखीं अनुष्का की बिटिया

1/24/2022 11:57:51 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बी-टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। यह कपल साल 2021 में एक प्यारी सी बेटी 
का पेरेंट्स बना है। विरुष्का ने अपनी लाडली का नाम वामिका रखा है। वैसे तो विरुष्का ने अपनी लाडली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इनमें उनकी बेटी का चेहरा कभी नजर नहीं आया। फैंस दोनों की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।

वहीं सभी का इंतजार खत्म हुआ जब रविवार शाम अचानक वामिका की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी। जी हां, अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की पहली फोटो लीक हो गई है। 

अब लगता है सभी का इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, अनुष्का और विराट की बेटी वामिका की पहली फोटो लीक हो गई है। दरअसल, हाल ही में अनुष्का वामिका को गोद में लिए केपटाउन स्टेडियम पहुंची,जहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है।

 इस दौरान वामिका मां की गोद में बैठकर पापा को चीयर करते नजर आई। इन तस्वीरों में वामिका का फेस देखने को मिल रहा है। तस्वीर वामिका का क्यूट सा चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

इस तस्वीर को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि वह एकदम अपने पापा विराट की काॅर्बन काॅपी हैं। वायरल तस्वीर में अनुष्का जहां ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वामिका पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

उनके बाल को रेड कलर की रिबन से पोनी टेल बनाया हुआ है। वह बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। विराट ने जब अपना अर्धशतक जड़ा तो वामिका अनुष्का की गोद में तालियां बजाती नजर आईं।

बता दें कि वामिका हाल ही में एक साल की हुई हैं।11 जनवरी को उनका जन्मदिन था। इस खास मौके पर कपल ने लाडली के लिए पार्टी रखी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। 


 

Content Writer

Smita Sharma