अनुष्का शर्मा ने प्रियंका-निक को दी पेरेंट्स बनने की बधाई, कहा- रातों में जागने के साथ ढेर सारी खुशी और प्यार के लिए तैयार हो जाओ

1/27/2022 10:22:39 AM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रियंका और निक को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी है। अनुष्का इन दिनों पति विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। 

PunjabKesari

अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर कर लिखा- 'प्रियंका और निक को बधाई। रातों में जागने के साथ ही ढेर सारी खुशी और प्यार के लिए तैयार हो जाओ। बच्चे को ढेर सारा प्यार।' इसके साथ अनुष्का ने दो हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। 

PunjabKesari
बता दें प्रियंका और निक ने पोस्ट शेयर कर लिखा था- 'हमें ये कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर सकें। बहुत बहुत धन्यवाद।' वहीं, प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने कन्फर्म किया था कि उनके बेटी हुई है।

PunjabKesari

रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और निक की बेटी डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही सरोगेसी के जरिए पैदा हुई।  प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News