पति विराट कोहली का मैच देखने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा, बेटी के साथ स्टेडियम में नजर आएंगी एक्ट्रेस?

2/25/2021 11:48:00 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं। कपल में हमेशा बेशुमार प्यार देखने को मिलता है। मौजूदा समय में विराट कोहली भारत में  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अनुष्का पति को चीयर करने अहमदाबाद पहुंची। ऐसे में फैंस को उम्मीद है यहां से कपल की बेटी की झलक देखने को मिलेगी।


 


बता दें, अभी तक अपनी बेटी की स्पष्ट तस्वीर शेयर नहीं की है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है अनुष्का जरूर अपनी बेटी के साथ विराट को समर्थन देने पहुंची होंगी। हालांकि मैच के पहले दिन यानी 24 फरवरी को अनुष्का शर्मा स्टेडियम में नजर नहीं आईं, लेकिन उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो आने वाले दिनों में स्टेडियम में मौजूद होंगी। 


बता दें कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से ही हुई है और अनुष्का भी इसी दिन अहमदाबाद पहुंची थीं। 


बताते चले, अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया था। इस बात की खुशखबरी विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी।
 

Content Writer

suman prajapati