दिल्ली और मुंबई में इन तारीखों को होगी विरुष्का की ग्रैंड रिसेप्शन!

12/12/2017 10:46:56 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी।

PunjabKesari

हाल ही में दोनों ने अपनी मेंहदी से शादी तक की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इससे पहले 7 दिसंबर की रात को अनुष्का और विराट के परिवार के सदस्य इटली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, उस वक्त किसी ने भी इस शादी पर कमेंट्स करने से मना कर दिया था। इसी बीच हमारे हाथ एक दिलचस्प जानकारी लगी है। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो शादी इटली के एक फेमस रिसोर्ट में हुई यह तो आपको पता ही है पर क्या आपको यह पता है कि शादी में बड़े ही करीबी मेहमानो को बुलाया गया था जो गिनकर करीब 44 होंगे। जाहिर है इतनी महत्वपूर्ण शादी थी कि कई गुस्से भी हुए होंगे। विराट और अनुष्का ने शादी में भले ही कम लोगों को बुलाया होगा पर रिसेप्शन पार्टी में सैकड़ो को बुलाया है।

PunjabKesari

साथ ही एक ख़ास इंतजाम भी किया है। जी हाँ, दोनों ने तय किया ही कि मुंबई और दिल्ली दो महानगरों में शानदार रिसेप्शन रखा है। जी हाँ, 21 दिसम्बर के दिन दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन 21 तारीख के दिन तय है और मुंबई में 26 दिसम्बर के दिन है। दोनों ही रिसेप्शन के लिए जगह यानि होटल भी बुक कर लिए गए हैं। वैसे इटली में जिन मेहमानों को निमंत्रित किया गया था उनमे से शाहरुख़ खान, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह के नाम शामिल हैं। अनुष्क-विराट नहीं चाहते थे कि शादी भीड़-भाड़ में हो। क्योकि वे शादी स्थिले से करना चाहते थे। ग्रैंड रिसेप्शन में दुनियां भर से लोग आने वालें हैं। जिनमे बॉलीवुड, क्रिकेटर और बिजनेस मैन का समावेश होने वाला है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News