सेमीफाइनल में इंडिया की हार के बाद यूजर्स के लपेटे में आए विराट-अनुष्का, वायरल हुए मीम्स

7/12/2019 1:22:43 PM

मुंबई: बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ इंडियन क्रिकेट टीम का सफर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में समाप्त हो गया। इस हार से फैन्स और टीम इंडिया के खिलाड़ी गम में डूबे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ मीम्स की बाढ़ भी आ गई है।

 

सोशल मीडिया पर इंडियन टीम की कप्तान विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लेकर एक बार फिर से मीम्स वायरल हो रहे हैं।

इतना ही नहीं इस लपेटे में विराट कोहली भी आ गए हैं। वायरल हो रहे ये मीम्स अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म सुई धागा के हैं।

 

फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का शर्मा अपने ग्लैमरस अवतार से बिलकुल अलग अलग लुक में नजर आई हैं। उनकी रोती हुई शक्ल की तस्वीर लेकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों ने इसी बहाने उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी लपटे में ले लिया है।

 

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थीं। ये फिल्म बाॅक्स पर औंधे मुंह गिरी। अनुष्का 'बुलबुल' नाम की वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके को-प्रोड्यूसर उनके भाई कारनेश शर्मा हैं। 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma