नागालैंड में कुत्ते का मांस बैन करने पर डॉग लवर अनुष्का ने जताई खुशी, वरुण ने भी की सरकार के फैसले की सराहना

7/4/2020 5:51:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. नागालैंड सरकार ने कुत्ते के मांस पर सभी प्रकार के वाणिज्यिक आयात, व्यापार और बिक्री पर बैन लगाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी हाल ही में राज्य के शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने दी है। इस बात खबर होते ही बॉलीवुड के अनुष्का शर्मा और वरुण धवन जैसे कई स्टार्स ने नागालैंड सरकार के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


बतां दे नागालैंड सरकार ने दूसरी बार कुत्ते के मांस की बिक्री पर बैन लगाने का फैसला लिया है। मांस को बैन करने के इस फैसले का मशहूर हस्तियों ने स्वागत किया है। डॉगलवर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'वह राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करती हैं।'


एक्टर वरुण धवन ने भी सरकार के इस फैसले को लोगों तक पहुंचाते हुए अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इस जानकारी को शेयर किया।


इसके अलावा  फातिमा सना शेख जैसे स्टार्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।

Edited By

suman prajapati