अनुषा दांडेकर की हुई ओवरी की सर्जरी, निकाले गए कई लंप, जानकारी देते हुए बोलीं एक्ट्रेस- ''यह काफी गंभीर था''

6/13/2023 9:54:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. वीडियो जॉकी और एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर हाल ही में एक सर्जरी से गुजरी है। अनुषा की ओवरी में लंप (गांठ) हो गया था, जिसे सर्जरी के बाद निकाल दिया गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात जानकारी दी है और रिकवरी की जर्नी को काफी गंभीर बताया है। 

 

अनुषा दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर एक मेकअप फ्री सेल्फी शेयर की और लिखा, 'मैं सिर्फ हेलो कहने आई हूं। हाल ही में, मैंने मेरी ओवरी आए लंप की सर्जरी करवाई है। यह काफी गंभीर था। मैं खुशनसीब हूं। सब ठीक रहा। जब यह प्रक्रिया हो रही थी, तब कई और लंप भी मिले लेकिन मैं लकी रही। सब कुछ ठीक है'।


इसके साथ ही लड़कियों को सलाह देते हुए अनुषा दांडेकर ने लिखा, मैं सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं। जो यह पोस्ट पढ़ रही है कि आप गाइनेकोलॉजिस्ट के पास जाते रहें। साल में बिना फेल हुए जाती रहे ताकि आप अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान दें। जब मैं 17 वर्ष की थी, मैं तब से कर रही हूं और आज मैं ठीक हूं'। 
डॉक्टर्स का भी आभार व्यक्त करते हुए एक्ट्रेस ने बात की भी जानकारी दी कि उन्हें अभी पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

काम की बात करें तो अनुषा दांडेकर ने अपना करियर बतौर एंकर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन शो होस्ट किए। एक्ट्रेस की मराठी फिल्म बाप माणूस 16 जून को रिलीज होने वाली है।


 

 

Content Writer

suman prajapati