5 साल डेटिंग के बाद ''ये हैं मोहब्बतें'' एक्टर जल्द करेंगे गर्लफ्रेंड से शादी

1/15/2020 11:40:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्टर अनुराग शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें अनुराग शर्मा बहुत जल्द गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। 


अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी लव स्टोरी के हसीन पलों को बयां किया है। वीडियो में एक्टर ने लाइफ के रोमांटिक मोमेंट शेयर किए हैं।

वीडियो शेयर करते हुए  एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ''मैने  जबसे नंदिनी को पहली बार देखा तभी से उसे प्यार करने लगा। मैं और नंदिनी ने जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने का प्लान किया है और हम दोनों शादी नामक एडवेंचर शुरू करने जा रहे हैं। हम बहुत लक्की हैं जो हमें ऐसी फैमिली, फ्रैंड्ज और फैंस मिले। प्लीज ऐसे ही हमें अपना प्यार और आशीर्वाद देना जारी रखें, क्योंकि हम इस इस यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं.❤️ #newbeginnings.'' 


बता दें अनुराग और नंदिनी पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें कभी खुलकर सामने नही आईं। लेकिन बहुत जल्द दोनों शादी करने जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें अनुराग और नंदिनी दोनों 31 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगे। 


काम की बात करें तो अनुराग ने स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें के जरिए खूब नेम एंड फेम हासिल किया है। शो में अनुराग परम के किरदार में नजर आए विलेन बनकर लोगों का दिल जीतते रहे हैं। शो में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

इसके अलावा एक्टर पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य जैसे फेमस सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। वहीं नंदिनी को सीरियल  ढाई किलो प्रेम में के लिए बखूबी जाना जाता है।  

Edited By

suman prajapati