अनुराग कश्यप का खुलासा ''हंसी तो फंसी'' में सुशांत संग काम करने से परिणीति ने कर दिया था मना, कहा था मैं टीवी एक्टर के साथ...''

9/20/2020 4:36:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बीते कुछ दिनों पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर दो ट्वीट शेयर किेए थे और सुशांत के साथ काम न करने की वजह बताई थी। अनुराग के मुताबिक दिवंगत सुशांत अपनी बात पर कायम नहीं रहते थे और अचानक दूरी बना लेते थे। अब हाल ही में अनुराग ने सुशांत को लेकर फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर की है।

 PunjabKesari
हाल में अनुराग कश्यप ने बताया कि एक समय पर परिणीति चोपड़ा ने सुशांत के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। हालांकि बाद में परिणीति ने सुशांत के साथ फिल्म भी की और उसे काफी पसंद भी किया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने बताया कि वह सुशांत के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन दूसरे प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म मिलने के बाद सुशांत ने कभी उनसे संपर्क ही नहीं किया। 

PunjabKesari

 

अनुराग ने खुलासा किया कि फिल्म 'हंसी तो फंसी' में वह सुशांत को लेना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने लीड रोल के लिए परिणीति चोपड़ा से संपर्क किया। लेकिन उस समय परिणीति ने सुशांत के साथ काम करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि वो किसी भी टीवी एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती। इसके बाद उन्होंने परिणीति को काफी समझाया। उन्होंने बताया कि सुशांत 'काई पो छे' और 'पीके' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

PunjabKesari


अनुराग ने कहा, उस वक्त परिणीति के पास 'शुद्ध देसी रोमांस' फिल्म थी। शायद उन्होने दूसरे प्रॉडक्शन हाउस में सुशांत के बारे में बात की होगी और फिर सुशांत के बारे में जानने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स से इस बारे में बात की। अनुराग ने यह भी बताया कि उन्हें पता चल गया था कि सुशांत ने दूसरे प्रॉडक्शन हाउस के साथ डील कर ली है।  फिर उन्होंने सुशांत को फोन लगाते हुए कहा कि आप हमारे साथ आओ और 'हंसी तो फंसी' की बजाय 'शुद्ध देसी रोमांस' करो।  इसके बाद 'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट कर लिया गया था। सुशांत ने परिणीति के साथ 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया, जबकि परिणीति ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ 'हंसी तो फंसी' फिल्म की। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News