अनुराग निश्चल का नया गाना 'सुन ओ मेरी जाना' हुआ रिलीज

10/30/2020 11:53:55 AM

मुंबई. सिंगर अनुराग निश्चल अपने नए गाने 'सुन ओ मेरी जाना' के साथ दर्शकों के रूबरू हो चुके हैं। हां जी हाल ही में अनुराग निश्चल का नया गीत सुन ओ मेरी जाना रिलीज हुआ है। जिसे फैंस की तरफ से खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अनुराग निश्चल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इस गाने को म्यूजिक भी अनुराग निश्चल ने ही दिया है। जिसे कॉपीराइट के बैनर तले रिलीज किया गया है।


बता दें अनुराग निश्चल ने अपने गाने 'सुन ओ मेरी जाना' में प्यार की अहमियत को बहुत अच्छे ढंग से पेश किया है। इस गाने में उनके साथ फीचरिंग अनाया शाह ने की है। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खीचा है।
अनुराग निश्चल को गाने का शौंक बचपन से ही था। 12 साल की उम्र से ही अनुराग निश्चल संगीत की शिक्षा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में वह अपने बहुत सारे प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। अनुराग निश्चल संगीतकार होने के नाते बॉलीवुड और जलंधर दोनों जगह पर ही अपना म्यूजिक स्टूडियो चलाते हैं।

Smita Sharma