कोरोना काल में GDP में आई भारी गिरावट तो अनुराग से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई चिंता, बोले ''40 सालों में सबसे खराब..''

9/1/2020 1:12:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में मार्च में कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण जीडीपी (GDP) यानी सकल घरेलू उत्पाद में भारी गिरावट आई है। इतना ही नहीं देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और भारत कोरोना के बढ़ते मामले में दुनिया में पहले नंबर पर आ गया है। ये देशवासियों के लिए बड़ा चिंता का विषय है। अब इस चिंताजनक विषय पर बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन सामने आया है। 

अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में दो ग्राफ शेयर किए हैं और रिट्ववीट करते हुए लिखा, 'कहानी घर घर की...' 

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, "जिस तरह हमने सकल घरेलू उत्पाद के 23 फीसदी गिरने की दिल तोड़ने वाली खबर सुनी। दुरभाग्य से यह 40 सालों में सबसे खराब गिरावट रही है। उम्मीद है और दुआ भी करता हूं कि इसे भी 'ईश्वर के कदम' का जिम्मेदार न ठहराया जाए।
वहीं मशहूर लेखक चेतन भगत ने भी ट्वीट कहा-"जीडीपी वृद्धि: अंतिम तिमाही के लिए -24%. इसे वापस सामान्य करने के लिए तत्काल रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है. यह अंतत: सभी को प्रभावित करेगा।"
स्टार्स के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है और यूजर्स के इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

suman prajapati