''एक बीवी संभली नहीं और चले हैं ज्ञान बांटने'' ट्रोलर की इस बात पर आग बबूला हुए अनुराग कश्‍यप,  दिया मुंहतोड़ जवाब

7/22/2020 1:48:48 PM

मुंबई: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह अपने विचार सोशल मीडिया पर भी रखते हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलना, सीधे मुंह पर बात करना उनकी आदत में शुमार है। अनुराग कश्यप इस दिनों वह फिर से चर्चा में बने हुए हैं।

नेपोटिज्म के मामले पर बॉलीवुड की 'पंगा क्वीन' कंगना रनौत के घेरने के बाद ट्विटर पर वह एक्टर रणवीर शौरी के साथ आमने-सामने हुए। इन सबके बाद अनुराग कश्‍यप ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आ गए।

वहीं ट्रोलर की बात सुनकर अनुराग कहां चुप बैठने वाले थे, उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दे डाला। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फिल्ममेकर को उनकी पत्नी को लेकर कमेंट कर दिया।

यूजर ने तंज कसते हुए कहा-'एक बीवी संभली नहीं चले हैं ज्ञान बांटने।'यूजर के इस सवाल पर अनुराग आग बबूला हो गए और उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया। अनुराग ने लिखा-'औरतों को संभालना नहीं पड़ता, वो खुद संभल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे खानदान को भी। जब नहीं जमा, वो चली गई। गुलाम नहीं थीं कि मैं बांधकर रखता। बाकी आपका माहौल ठीक है ना?

बता दें कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर जबसे कंगना के खिलाफ लिखा है तबसे उनको ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने लिखा था कि कंगना उनकी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं, लेकिन वह उनके नए वर्जन को नहीं पहचानते। उनके इस कॉमेंट पर कंगना की टीम ने उनको 'मिनी महेश भट्ट' कहा है। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही स्टार्स की इस कोल्ड वॉर पर लोग जमकर मजे ले रहे हैंं।

Smita Sharma