अनुराग कश्यप के वकील ने जारी किया बयान, कहा- मेरा क्लाइंट यौन शोषण के झूठे आरोपों से दुखी

9/21/2020 12:28:58 PM

मुंबई: साल 2018 में शुरु हुई मीटू मूवमेंट शुरु होने के बाद कई स्टार्स पर यौण शोषण के आरोप लगे थे। वहीं अब साल 2020 में एक बार फिर इस मूवमेंट ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के ऊपर यौन शोषण के बेहद संगीन आरोप लगाए थे।

पायल ने कहा कि साल 2015 में अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इसके तुरंत बाद अनुराग ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

इसी बीच अब अपने वकील के जरिए अनुराग कश्यप का बयान जारी किया है। अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वकील प्रियंका खिमानी का एक बयान शेयर किया है। इस बयान में प्रियंका ने कहा- उनके क्लायंट पर यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए गए हैं और इससे वह बेहद आहत हैं।' इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा- 'मेरी तरफ से मेरी वकील प्रियंका खिमानी का बयान... शुक्रिया।'

बता दें कि पायल घोष ने आरोप लगाया था कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर पर बुलाकर जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इसके साथ ही पायल ने कहा कि वह 21 सितंबर को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगी। हालांकि पायल के आरोपों के बाद बाॅलीवुड के कई स्टार्स अनुराग कश्यप की सपोर्ट में आए हैं। इन लोगों में अनुराग की पूर्व पत्नी आरती बजाज सहित तापसी पन्नू, राधिका आप्टे, हंसल मेहता जैसी कई स्टार्स शामिल हैं। 

 

Smita Sharma