यौन उत्पीड़न मामले में अनुराग कश्यप से हुई 8 घंटे पूछताछ, पायल के आरोपों को बताया सरासर झूठ

10/2/2020 10:04:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने बीते दिनों फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में अनुराग कश्यप बीते गुरूवार वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे। यौन शोषण मामले में थाने में अनुराग से कल पुलिस ने पूरे 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान फिल्ममेकर ने खुद पर लगे सारे आरोपों को खारिज किया।  

PunjabKesari


अनुराग कश्यप गुरवार सुबह 10.05 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और शाम को करीब 6 बजे थाने से बाहर निकले। इस दौरान वो अपने वकील के साथ पहुंचे थे।

PunjabKesari

 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने पूछताछ के दौरान खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मैंने पायल को अपने वर्सोवा स्थित घर पर कभी नहीं बुलाया। वो पायल को सिर्फ प्रोफैशनल तौर पर जानते हैं। लेकिन उनकी काफी लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जब उन्होने पायल के आरोपों को सुना तो वो हैरान रह गए थे। 

PunjabKesari


अनुराग ने पुलिस को बताया कि पायल द्वारा लगाए गए सारे आरोप सरासर झूठे हैं। उनकी बातों में जरा भी सच्चाई नहीं है। उसके द्वारा मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। अनुराग कश्यप ने पुलिस को अपनी और पायल की पहली मुलाकात की कहानी भी सुनाई। 

PunjabKesari


जानकारी के लिए बता दें, अनुराग कश्यप के खिलाफ IPC के सेक्शन 376, 354, 341, 342 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पायल ने 21 सितंबर को अनुराग कश्यप के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद से काफी हंगामा मच गया। पायल के बयान के बाद कोई अनुराग कश्यप को सपोर्ट करता नजर आया तो कोई पायल को जल्द न्याय दिलाने की मांग भी कर रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News