फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को मिली जान से मारने की धमकी

7/27/2019 10:55:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को जान से मारने की धमकी मिली है। हाल ही में अनुराग समेत 49 फिल्मी कलाकारों ने देश में बढ़ती मॉब लिचिंग की घटनाओं पर चिंता ज़ाहिर करते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस चिट्टी को शेयर किया था। जिसके बाद अनुराग कश्यप को जान से मारने की धमकी दी गई। 

खबरों की मुताबिक इससे पहले एक और एक्टर ने धमकियां मिलने का दावा किया था। धमकी देते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा, "हाल ही में मैंने अपना राइफल और शॉटगन साफ किया है। और अब अनुराग कश्यप के आमने सामने का इंतजार कर रहा हूं।"


धमकी को गंभीरता से लेते हुए अनुराग कश्यप ने ट्वीट की जानकारी मुंबई पुलिस को दी है।

अनुराग के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ''साइबर पुलिस स्टेशन को इस अकाउंट की डिटेल भेज दी गई है। आपसे अपील है कि लीगल एक्शन के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करा दें ताकि कार्रवाई शुरू हो सके।

Pawan Insha