खुशी-इब्राहिम और विदेशी बाॅयफ्रेंड संग अनुराग कश्यप की बेटी ने खेली देसी Holi,स्टार किड्स ने खूब उड़ाया गुलाल

3/19/2022 1:26:58 PM

मुंबई: शुक्रवार 18 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होली के अलग-अलग रंग देशभर में देखने को मिले। बॉलीवुड सेलेब्स और उनके बच्चों ने भी होली पर जमकर मस्ती की। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आल‍िया कश्यप ने भी होली पर दोस्तों संग जमकर मस्ती की।  ये होली की सेलिब्रेशन उनके लिए बेहद खास था क्योंकि उनके साथ रंगों में सराबोर होने के लिए उनके बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर, BFF खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान भी थे।

आलिया ने विदेशी बाॅयफ्रेंड संग देसी होली खेलते हुए खूब मजे किए जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।

 लाल हरे नीले रंग से सराबोर शेन की तस्वीर से साफ अंदाजा लगा सकते हैं, उन्होंने होली का जमकर लुत्फ उठाया है।

एक तस्वीर में  आलिया शेन और खुशी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।हर तरफ रंगों से सना चेहरा और इस भीड़ में आल‍िया और शेन की मस्ती।आलिया ने जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी के साथ भी तस्वीर शेयर की हैं।

तस्वीर में वह अलाविया को गले लगाती नजर आ रही हैं। इब्राहिम अली खान भी इस पार्टी का हिस्सा बने। स्टार किड्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को कापी पसंद कर रहे हैं। 


आल‍िया लंबे समय से शेन को डेट कर रही हैं।बातों से शुरू हुआ ये सफर बढ़ता गया और आज आल‍िया और शेन एक-दूसरे के काफी नजदीक आ चुके हैं। वह अक्सर शेन संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऄल‍िया के पापा अनुराग कश्यप भी शेन से मिल चुके हैं। उन्होंने बेटी के लव रिलेशनश‍िप पर कहा था क‍ि आल‍िया अब बड़ी हो चुकी है और वो अपनी मर्जी से किसी को  भी डेट कर सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aaliyah Kashyap (@aaliyahkashyap)

वहीं खुशी की बात करें तो वह सुहाना और बिग बी के नाती अगस्त्या के साथ द आर्चीज से बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं इब्राहिम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma